Thursday, October 25, 2012

साथ चाय की प्याली के....


गुजरेगा दिन आज फिर ख़ुशगवार मेरा,
साथ चाय की प्याली के तेरी याद आ गयी.

: राकेश जाज्वल्य 26.10.2012

Friday, October 19, 2012

मेरे बटुए में तुमको बस मिलेंगें नोट खुशियों के,
मैं सब चिल्हर उदासी के अलग गुल्लक में रखता हूँ.

: राकेश जाज्वल्य. 12.10.2012


Saturday, September 29, 2012

बिना शीर्षक..
---------------------- 
मुझसे जलाया न गया,
मुझसे बहाया न गया.
पर कभी-कभी मुझे भी 

सच लगता है,
जब...
लोग कहते हैं कि..
मेरे बागीचे के गुलाबों से..
सियाही* की खुश्बू आती आती है. 


: राकेश जाज्वल्य. 29.09.2012

bina shirshak....
-------------------
mujhse jalaya na gaya,
mujhse bahaya na gaya.
par kabhi-kabhi mujhe bhi
sach lagta hai,
jab..log kahte hai ki...
mere bagiche ke gulabon se..
siyahi* ki khushboo aati hai.


: rakesh jajvalya. 29.092012

Wednesday, September 19, 2012


वही मंजिल है लेकिन क्यूँ.. ये वो मंज़र नहीं लगता.
कशिश हर शय में है लेकिन कोई बेहतर नहीं लगता.
वही कमरे, वही आँगन...... वही सरगोशियाँ लेकिन,
नहीं हो तुम अगर घर में तो घर फिर घर नहीं लगता.


Vahi manzil hai lekin kyun ye vo manzar nahi lagta.
kashish har shay me hai lekin koi behtar nahi lagta.
Vahi kamre, vahi aangan, vahi sargoshiyan lekin,
nahin ho tum agar ghar me to ghar fir ghar nahi lagta.

: राकेश जाज्वल्य 
rakesh jajvalya 01.08.2012 

Saturday, July 28, 2012



कितनी भी कोशिश करें, चाहें....पी लें.
सूखती नहीं मगर खारे पानी की झीलें.

* राकेश जाज्वल्य. 26.07.2012

Saturday, July 21, 2012

तू जब भी साथ हो.......

तू जब भी साथ हो तो दिन में चम्पई रात आती है.
तू हंस दे खिल-खिलाकर, जून में बरसात आती है.
कोई लड़की हथेली पर किसी का नाम लिख -लिखकर, 
जो दुनिया से छिपाती है... तो तेरी याद आती है.

tu jab bhi saath ho to din me champai raat aati hai.
tu hans de khil-khilakar..... jun me barsaat aati hai.
koi ladki hatheli par kisi ka naam likh-likhkar,
jo duniya se chhipati hai ..... to teri yaad aati hai.

: राकेश जाज्वल्य. 21.07.2012

Friday, July 13, 2012


तुम्हारे लिए....... (nai ghazaal )
--------------------------------------------
यूँ तो अब तेरी जानिब....कोई राह नहीं जाती. 
तेरी गली में मरने की लेकिन चाह नहीं जाती.


फूल ने इक दिन .. हवाओं से कहा- ले शुक्रिया !
तेरे बिन ख़ुश्बू मेरी.. उसके पनाह नहीं जाती.


क्या सही  है, क्या ग़लत, इश्क़ का ये मुआमला,
यारों खुद दिल तक मेरे , मेरी सलाह नहीं जाती. 

yun to ab teri janib  koi raah nahi jaati.
teri gali me marne ki lekin chaah nahi jaati.


phul ne ik din hawaon se kaha - le shukriya !
tere bin khushbu meri ..uske panah nahin jaati.


kya sahi hai, kya galat, ishk ka yah muaamala,
yaaron khud dil tak mere, meri salah nahin jati.

: राकेश जाज्वल्य.  rakesh jajvalya. 13.07.2012.